जौनपुर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट बेहतर रहने पर विद्यालयों में छात्रों का उत्साह वर्धन कर सम्मानित किया गया। शाहगंज के बीबीगंज गोड़िला गांव स्थित आशा देवी विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल की साक्षी चौहान ने 90.83 प्रतिशत लाकर स्कूल का नाम रोशन किया। रोशनी यादव, बिंदु प्रजापति, सारिका गुप्ता, आसरीन बानो, सुचिता गुप्ता, स्वेता गुप्ता, शिखा बौद्ध, आशा प्रजापति अफीफा बानो, सुहानी सुरभि चौहान, छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य अर्चना श्रीवास्तव ने सम्मानित किया। डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने बधाई दी। बदलापुर: श्री गणेश राम इंटरमीडिएट कॉलेज बटाऊबीर में इंटरमीडिएट तथा हाई स्कूल की परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले छात्र छात्राओं के सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. विष्णु कुमार यादव चिकित्सा अधिकारी सुल्तानपुर ने सम्मानित किया। संचालन अनिल यादव तथा अध्यक्षता प्रबंधक महंथ राज यादव ने किया। करंजाकला: अभय राज नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहने प्रबंधक राम सिंह यादव और प्राचार्य विनोद कुमार यादव ने छात्रों को बधाई दी। हाईस्कूल में आनंदी यादव में 95.17प्रतिशत, अनवेषा यादव 94.5, अनवेषा यादव 94.5, अनीश प्रजापति 93.10, चंद्रेश यादव 93, व इंटरमीडिएट में सनी यादव 92 प्रतिशत, विवेक यादव 89, अनुष्का यादव 88, जागृति यादव 88.10, आस्था यादव 86.10, प्रिया गुप्ता 85.6, शुभम यादव 85.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।रामपुर: हृदय नारायण शिव मंगल एकेडमी के छात्राओं ने बेहतर अंक हासिल कर विद्यालय का भी नाम रोशन किया। प्रबंधक विजय शंकर पाण्डेय ने बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
खुटहन: क्षेत्र के खानपुर गॉव निवासी किसान की बेटी नीलाक्षी यादव ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 95 फीसदी अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया। सफता का श्रेय अपने पिता मनोज कुमार यादव, माता व गुरुजनों को दिया है। गुलालपुर के बृजेश इण्टर कॉलेज की छात्रा हैं। शाहगंज: बीबीगंज चौकी क्षेत्र के गोड़िला स्थित आशा देवी विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल की छात्रा साक्षी चौहान ने 90.83 प्रतिशत लाकर स्कूल में टॉप किया। बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल रोशनी यादव, बिंदु प्रजापति, सारिका गुप्ता, आसरीन बानो, सुचिता गुप्ता, स्वेता गुप्ता, शिखा बौद्ध, आशा प्रजापति अफीफा बानो, सुहानी सुरभि चौहान को प्रधानाचार्य अर्चना श्रीवास्तव ने सम्मानित किया। प्रबन्धक श्रीप्रकाश श्रीवास्तव ने उज्जवल भविष्य की कामना की। डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने बधाई दी। बदलापुर क्षेत्र में डॉ. अभयजीत मिश्र इंटर कालेज मेढ़ा के मेधावियों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक डॉ. अभय जीत मिश्र, प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह ने बच्चों को बधाई दी। स्कूल के मेधावी हाईस्कूल से पलक शुक्ला 91.66 फीसदी , श्रुति मिश्रा 91.5फीसदी, लकी प्रजापति 90.5 फीसदी, श्रद्धा सरोज86.66 फीसदी प्राप्त किया है। इंटरमीडिएट में श्रद्धा यादव, पूर्णिमा तिवारी ने स्कूल में सर्वाधिक अंक हासिल किया है।