फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चौपाल एवं वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
शिक्षा चौपाल में सम्मानित किए गए विद्यार्थी। शिक्षा विभाग
विज्ञापन
जौनपुर। सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले के परिषदीय विद्यालयों में बृहस्पतिवार को चौपाल और वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दाैरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी छात्र शामिल हुए। सिरकोनी : कंपोजिट विद्यालय सेहमलपुर में शिक्षा चौपाल एवं विद्यालय वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि सीडीओ ध्रुव खाड़िया एवं विशिष्ट अतिथि बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल रहे। सीडीओ ने नए नामांकित बच्चों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कॉपी-पेंसिल वितरित किया। आरुषि यादव एवं आयुषी यादव द्वारा बनाई गई पेंटिंग को मुख्य विकास अधिकारी को भेंट किया गया। मुफ्तीगंज : कंपोजिट विद्यालय आहन में कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान निशा देवी ने की। मुख्य अतिथि बीरेंद्र सिंह रहे। कक्षा एक से 8 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद ने आभार व्यक्त किया। संचालन सतीश पाठक ने किया। मौके पर शिक्षिका स्वाति गुप्ता, दीक्षा आदि उपस्थित रहे। करंजाकला : लाडलेपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान वार्षिक उत्सव के साथ-साथ 20 नए बच्चों का नामांकन भी किया गया। जो विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। मुख्य अतिथि सुनील यादव रहे। एसएमसी के अध्यक्ष नीलम यादव, दिनेश कुमार प्रधान, बृजेश पांडेय के साथ-साथ विंध्यवासिनी उपाध्याय, श्री प्रकाश मौर्य, शैलेंद्र पाल, मोहम्मद हाशिम, संदीप सिंह, श्रीपाल आदि उपस्थित रहे। बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें