चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंग नगर स्टेट बैंक के समीप बुधवार को सुबह ट्रक की चपेट में आने से कोचिंग सेंटर जा रहा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।
विशुनपुर लेवरूवां निवासी नितेश उर्फ चंदू प्रजापति (15) पुत्र छोटेलाल घर से साइकिल से बजरंग नगर बाजार में कोचिंग पढ़ने के लिए जा रहा था जैसे ही बजरंग नगर स्टेट बैंक के समीप पहुंचा इस दौरान वाराणसी से आजमगढ़ की तरफ जा रही तेज गति ट्रक की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ट्रक समेत चालक को हिरासत लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।