फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को बताए व्यक्तित्व विकास के गुर

Wed, 27 Apr 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
पूविवि के प्रबंधक संकाय में मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में बोलती छात्रा। अमर उजाला
विज्ञापन
 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय में भावनाओं और परिस्थितियों को समझने से होता है व्यक्तित्व विकास विषयक कार्यशाला में छात्रों को विकास के गुर बताए गए। कार्यक्रम के  मुख्य वक्ता यूजीसी सेल के सदस्य डा. रशिकेश ने कहा कि हर व्यक्ति को परिस्थिति और भावनाओं को ध्यान रखकर काम करने से व्यक्तित्व विकास होता है।
विज्ञापन


यदि मनुष्य चाह ले तो परिस्थितियां उसकी दास बन सकती है। जीवन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। कहा की अपनी भावनाओं को सुदृढ़ रखकर काम करने से कैरियर बेहतर बन जाता है। व्यावहारिक जीवन में आने वाले दिक्कतों से अवगत कराया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

बाप बेटे के  रिश्ते पर बनी कहानी तेरी मेरी कहानी है मंचन किया। निवेदिता, विकास, श्वेता, दिव्यांश, सूरज, अजय दिव्या, मानसी, शिखा, बविता, शिवानी, स्वाती, नेहा, राहुल, सैफिया, रितु, रजत, शुभ्रा  ने हिस्सा लिया। प्रियेंद्र अस्थाना ने आभार जताया। संचालन दिव्या दिव्यांस ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें