फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के शेखुपुर गेट के समीप गुरुवार को बिजली गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई। महथिया(विसैनीपुर)गांव निवासी राजमन सिंह की 21 वर्षीय पुत्री सपना सिंह बीएससी की छात्रा थी। वह रोज की तरह दोपहर लगभग तीन बजे मड़ियाहूं से कोचिंग करके बस द्वारा अपने घर लौट रही थी। वह शेखुपुर गेट के पास बस से उतरकर अपने साइकिल से जैसे ही घर के तरफ कुछ दूर ही गई थी कि तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दिया। आनन फानन में छात्रा को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना राजस्व विभा ग के अधिकारियों को दिया। मौके पर पहुचे राजस्व विभाग के अधिकारियों ने शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा ।लेकिन पीड़ित परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ साफ मना कर दिया। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए वाराणसी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें