फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सई नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी से घिरी गिरी बस्ती 20-19-20

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार। सुजानगंज ब्लॉक के सकरा रामपुर गांव की गिरी बस्ती सई नदी के बढ़ते जलस्तर से दो तरफ से घिर गई है।जिससे बस्ती में पानी घुसने से लगभग 50 घरों के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग से संपर्क कट गया है। गांव वाले किसी प्रकार से आ जा रहे हैं। इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है। लेकिन अभी मौके पर कोई नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

गांव के बड़ेलाल गिरी, रामचंद्र गिरी, शिव गिरी, चिंतामणि गिरी आदि ने बताया कि गांव में नदी का पानी दो तरफ से आ गया है। निकलने के लिए एक पगडंडी बची है ।जिससे आवगमन हो रहा है ।अगर जल्द नदी का जलस्तर नहीं घटा तो बस्ती में आने जाने का रास्ता बंद हो जाएगा। लोगों ने बताया कि इसकी सूचना हल्का लेखपाल के माध्यम से तहसील प्रशासन को दी गई है। लेकिन अभी कोई देखने नहीं आया है । इधर नदी का पानी आ जाने से गांव से बाहर जाने के लिए बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोग नदी का पानी घटने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें