टीडी कालेज छात्रसंघ चुनाव में सपा छात्र सभा के अधिकृत प्रत्याशी नवनीत यादव बिट्टू को फोन पर जान से मारने की अराजक तत्वों ने धमकी दी है। इस मामले में लाइनबाजार पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
उधर सछास के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसपी से मिलकर धमकी देने वालों की गिरफ्तारी की मांग की है। टीडी कालेज छात्रसंघ के चुनाव में छात्रों के बीच गुटबाजी चरम पर है।
ऐसे समय में मोबाइल फोन पर गोली मारने की धमकी देने के बाद और भी तनाव पैदा हो गया है। जांच में जिस मोबाइल से धमकी दी गई उसका लोकेशन भदोही में मिला है।
वैसे दो सिपाहियों को सुरक्षा में नवनीत यादव के साथ लगा दिया गया है। जिलाध्यक्ष छात्र सभा अतुल सिंह ने संगठन के छात्रों से संयम और धैर्य बरतने की अपील की है। लाइनबाजार थाने के इंस्पेक्टर राजमोहन यादव का कहना है कि केस दर्ज कर दो सशस्त्र गार्ड लगा दिया गया है।