फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News : संदिग्ध हालात में मिला छात्रा का शव, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने लिया नमूना, जांच जारी

Mon, 31 Mar 2025 11:44 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

किराए के कमरे में रह रही छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शव पंखे के सहारे लटकता मिला जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और इसके बाद पुलिस अब तफ्तीश में जुट गई है।
 
विज्ञापन
पुलिस टीम पूछताछ करते हुए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौराबादशाहपुर जौनपुर थाना मोड़ पर बमैला गांव में किराए के रूम में रहने वाली डी फार्मा की छात्रा का शव पंखे के सहारे दुपट्टे से लटकता मिला स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी 112 की पुलिस को दी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी केराकत अजित रजक और थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने मृतका के परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन


परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा सिकरारा थाना क्षेत्र के बाँकी गांव की रहने वाली विनीता विश्वकर्मा 23  पुत्री राजबहादुर विश्वकर्मा नयनसंड स्तिथ शकुंतला फार्मेसी कालेज में डी फार्मा की प्रथम वर्ष की छात्रा थी आज सुबह जब बगल के कमरों में रह रही अन्य छात्राओं ने पानी लेने के लिए बुलाया तो विनीता ने कोई जबाब नही दिया।

खिड़की से झांक कर देखा तो विनीता का शव पंखे से लटक रहा है स्थानीय लोगो ने सूचना पुलिस को दी मौके पर सीओ केराकत अजित रजक और थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने घटना की जानकारी फॉरेंसिक टीम को दी मौके पर आई टीम जांच में जुटी क्षेत्राधिकारी अजित रजक का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है हर पहलू पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें