फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News : नवरात्र का दूसरा दिन; शीतला माता रानी का ब्रह्मचारिणी स्वरूप का दर्शन कर भक्त हुए निहाल

Mon, 31 Mar 2025 10:52 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मां शीतला चौकियां धाम में भक्तों ने दर्शन कर आशीर्वाद मांगा। मान्यता है कि इस दिन माता के दर्शन से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।
 
विज्ञापन
माता का दर्शन करते भक्त - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां शीतला चौकियां धाम में  नवरात्रि के दूसरे दिन माता के ब्रह्माचारिणी स्वरूप में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गयी। मंदिर के पुजारी शिव कुमार पंडा ने बताया कि कथा के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया। इस कारण मां को ब्रह्मचारिणी एवं तपस्चारिणी कहा गया।

विज्ञापन


नवरात्रि के दूसरे दिन पीले रंग के वस्त्र पहनकर पूजा अर्चना करनी चाहिए क्योंकि माता ब्रह्मचारिणी को पीला रंग बहुत प्रिय है। साथ ही माता को पीले रंग के वस्त्र, पीले रंग के फूल, फल आदि अवश्य अर्पित करना चाहिए। शीतला चौकियां धाम में प्रातःकाल 4 बजे मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी का भव्य श्रृंगार कर मन्दिर महंत विवेकानंद ने आरती-पूजन किया ।

मन्दिर खुलने के पूर्व ब्रम्ह मुहूर्त से ही माता रानी के दर्शन के लिये भक्तों की लम्बी कतार लगी रही। दुर्गा सप्तशती पाठ, वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन पूजन माता रानी के जयकारों एवं घण्टों की गूंज से सारा वातावरण मनमोहक भक्तिमय हो गया। कतार में खड़े दर्शनार्थी बारी-बारी से दर्शन-पूजन करते हुये नजर आये।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें