किराए के कमरे में रह रही छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शव पंखे के सहारे लटकता मिला जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और इसके बाद पुलिस अब तफ्तीश में जुट गई है।
गौराबादशाहपुर जौनपुर थाना मोड़ पर बमैला गांव में किराए के रूम में रहने वाली डी फार्मा की छात्रा का शव पंखे के सहारे दुपट्टे से लटकता मिला स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी 112 की पुलिस को दी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी केराकत अजित रजक और थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने मृतका के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा सिकरारा थाना क्षेत्र के बाँकी गांव की रहने वाली विनीता विश्वकर्मा 23 पुत्री राजबहादुर विश्वकर्मा नयनसंड स्तिथ शकुंतला फार्मेसी कालेज में डी फार्मा की प्रथम वर्ष की छात्रा थी आज सुबह जब बगल के कमरों में रह रही अन्य छात्राओं ने पानी लेने के लिए बुलाया तो विनीता ने कोई जबाब नही दिया।
खिड़की से झांक कर देखा तो विनीता का शव पंखे से लटक रहा है स्थानीय लोगो ने सूचना पुलिस को दी मौके पर सीओ केराकत अजित रजक और थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने घटना की जानकारी फॉरेंसिक टीम को दी मौके पर आई टीम जांच में जुटी क्षेत्राधिकारी अजित रजक का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है हर पहलू पर उचित कार्यवाही की जाएगी।