फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: लड़की ने मेलजोल से किया इनकार, परिजनों ने छात्र को पीटा, हुई मौत; मां का आरोप- जहर भी पिलाया गया

Tue, 22 Sep 2026 10:37 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले में घर के सामने छात्र को पड़ोसियों ने पीट दिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मां का आरोप है कि बेटे को जहर भी पिलाया गया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
मृतक शुभम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के पवारा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में रविवार की रात घर के सामने छात्र शुभम पटेल (20) की पड़ोसियों ने पिटाई कर दी। अस्पताल ले जाते समय शुभम की रास्ते में मौत हो गई। शुभम पटेल की मां गायत्री देवी की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी रामनाथ पटेल, आशीष पटेल, वीरेंद्र पटेल और अजय पटेल पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। गायत्री देवी का आरोप है कि पिटाई के दौरान आरोपियों ने बेटे को जहरीला पदार्थ भी पिलाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पड़ोसियों के परिवार की एक लड़की से शुभम का मेलजोल था। पूछताछ पर लड़की मुकर गई थी। इसी बात पर आरोपियों ने शुभम की पिटाई की थी। पिटाई से आहत होकर शुभम ने खुद जहरीला पदार्थ का लिया था। फिलहाल, मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस एक बार समझाकर गई फिर दोबारा हुई मारपीट
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के अनुसार आरोपियों ने शुभम को उसके घर के सामने रोक कर पहले पीटा था। इसके बाद शुभम ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को समझाकर मामला शांत कराया। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद आरोपियों ने शुभम के साथ दोबारा मारपीट की। इसके बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

चार बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था
शुभम सार्वजनिक पीजी कॉलेज, मुंगराबादशाहपुर में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। वह चार बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें