फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे के स्थान पर हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बोर्ड परीक्षा के दौरान सोमवार को दूसरे के स्थान पर हाईस्कूल की परीक्षा दे रहे छात्र को केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़ लिया। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा के दौरान एक छात्र को टीम ने नकल करते हुए पकड़ लिया। इसका रस्टीकेशन कर दिया गया। 6039 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। सोमवार को दोनों पालियों में कुल 126156 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 120117 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 6039 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में कुल 78859 छात्र पंजीकृत थे। 3943 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट मनोविज्ञान में 1949 छात्र पंजीकृत थे। 133 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर शिक्षाशास्त्र में 2587 छात्र पंजीकृत थे। 252 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर तर्क विषय में 202 छात्र पंजीकृत थे। आठ छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार, दूसरी पाली में इंटमीडिएट विज्ञान में कुल 32737 छात्र पंजीकृत थे। 1310 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट गणित में कुल 9822 छात्र पंजीकृत थे। 399 छात्रों ने परीक्षा छोड दी। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने कहा कि सोमवार को दूसरे के स्थान पर हाईस्कूल की परीक्षा देते हुए सर्वोदय इंटर कालेद खुदौली में एक छात्र को पकड़ा गया। इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसी प्रकार राष्ट्रीय इंटर कालेज महरेंव पुरेंव केंद्र पर हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक ने एक छात्र को नकल करते पकड़ा। सोमवार को जिले से सभी 230 केंद्रों पर परीक्षा दोनों पालियों में कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें