टीईटी संघर्ष मोर्चा समायोजन की मांग को लेकर दो अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन करेगा। शुक्रवार को टीडी कालेज स्थित मारुति मंदिर परिसर में बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की।
बैठक में तय हुआ कि जिले से बड़ी संख्या में टीईटी संघर्ष मोर्चा के लोग जंतर मंतर में होने वाले प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में 4 लाख 86 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं।
लेकिन सरकार उसे भरने में कोई रुचि नहीं ले रही है। शिक्षामित्रों का समायोजन निरस्त होने के बाद विद्यालयों में खाली सीटों की संख्या बढ़ गई है। बीएड और बीसीटी टेट पास अभ्यर्थी दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचेंगे।
मोर्चा के अध्यक्ष शशांक सिंह सोलंकी ने कहा कि समायोजन के लिए सर्वोच्च न्यायालय में अपील की गई है। दो नवंबर को सुनवाई होनी है। इसी सुनवाई के बाद समायोजन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगा। डा. निलेश शुक्ल, संतोष चतुर्वेदी,
दीपचंद्र मौर्य, राजेश यादव, दिनेश यादव, वरुण बिंद, रवि, किरन सिंह ने टीईटी संघर्ष मोर्चा के सभी सदस्यों से दिल्ली पहुंचने की अपील की। इस मौके पर अनुराग, संतोष मिश्र, अनिल, अजय, मुश्ताक, महेंद्र, योगेश, सुजीत, विजय चंद्र आदि
मौजूद थे। डा. निलेश शुक्ल ने आभार जताया। उधर, जलालपुर के समहट बाबा मंदिर पर बैठक कर दो अक्तूबर को होने वाले धरना की तैयारी पर चर्चा की। जंतर मंतर पर होने वाले धरना प्रदर्शन में हिस्सा लेने की अपील की। बैठक में संजय यादव, अजय कुमार, राकेश, विजय, प्रदीप, सुधीर आदि थे।