फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टीदार के घर के सामने खुदवाया गड्ढा

Mon, 10 Aug 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं की विधायक के पति ने अपने पट्टीदार के घर के सामने जेसीबी से गड्ढा खोदवा दिया। गड्ढा खोदवाने के लिए उन्होंने एसडीएम और एसओ को भी बुलवाया था।
विज्ञापन


पीड़ित पट्टीदार ने मुख्यमंत्री को फैक्स भेजकर और डीएम को प्रार्थना पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है। उसने आरोप लगाया है कि विधायक और उनके पति उसकी हत्या भी करा सकते हैं।
 
मडिय़ाहूं तहसील के सुभाषपुर गांव निवासी अनिल यादव ने मुख्यमंत्री को भेजे अपने पत्र में कहा है कि घर के सामने उनकी भूमिधरी जमीन है। जिस पर उनका मकान और मुख्य द्वार पर खड़ंजा लगा है।
विज्ञापन


 उनका आरोप है कि विधायक श्रद्धा यादव के पति ने जबरन बिना पैमाइश कराए जेसीबी से गड्ढा खोदवा दिया। यही नहीं मौके पर एसडीएम से शिकायत करने पर उन्होंने डांटकर        भगा दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में विधायक श्रद्धा यादव का कहना है कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। वैसे उनके पति ऐसा नहीं किए होंगे। गलत आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें