फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: घटिया सड़क निर्माण पर कड़ा एक्शन, अब दोबारा शुरू हुआ काम

विज्ञापन
ग्रामीणों के विरोध पर चंदवक बाजार में सड़क की पुन: हो रही मरम्मत। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
चंदवक (जौनपुर)। आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-233) पर भ्रष्टाचार और मानक विहीन कार्य के खिलाफ ग्रामीणों की जीत हुई है। चंदवक बाजार में महज दो हफ्ते पहले हुई मरम्मत के उखड़ने के बाद, अब एनएचएआई की देखरेख में दोबारा निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। दो सप्ताह पूर्व कार्यदायी संस्था ने दानगंज से कनौरा के बीच मरम्मत कार्य शुरू किया था। आरोप था कि सड़क निर्माण में मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं, जिसके कारण एक तरफ सड़क बन रही थी और दूसरी तरफ गिट्टियां उखड़ रही थीं। इससे उड़ती धूल और बिखरी गिट्टियों ने राहगीरों व दुकानदारों का जीना मुहाल कर दिया था। सड़क की बदहाली देख किसान नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क पर झाड़ू लगाकर गिट्टियां बटोरीं और प्रदर्शन किया। इस अनोखे विरोध की गूंज जब एनएचएआई के अधिकारियों तक पहुँची, तो विभाग ने मामले का संज्ञान लिया। शिकायत सही पाए जाने पर एनएचएआई ने कार्यदायी संस्था को दोबारा रिन्युअल का निर्देश दिया। बुधवार को एनएचएआई के जेई देवाश्री की मौजूदगी में जेसीबी लगाकर पुरानी घटिया सामग्री को उखाड़ने का काम शुरू हुआ। अब मानक के अनुरूप नई सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें