केराकत। एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा ने बृहस्पतिवार की दोपहर बाद तहसील सभागार के अपने कक्ष में केराकत तहसील क्षेत्र के थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में संवेदनशील, अति संवेदनशील बूथों का वर्गीकरण व पिछली घटनाओं के आधार पर उचित निगरानी करने के लिए विचार विमर्श किया।
उन्होंने सभी थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पिछले चुनाव में थाना क्षेत्र के जिन गांवों में हल्की-फुल्की घटनाएं हुई हैं। उनके क्षेत्र में विशेष नजर रखी जाए, संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथ जहां पर है उन गांव में पहुंचकर वहां के संभ्रांत लोगों से ग्राम प्रधान के सहयोग से निगरानी रखी जाए। युवा मतदाताओं को जागरूक करें कि किसी भी प्रकार का चुनाव संबंधी भ्रामक पोस्ट फेसबुक व व्हाट्सएप पर शेयर न करें अन्यथा शिकायत करने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
इस मौके पर सीओ केराकत गौरव शर्मा, प्रभारी निरीक्षक केराकत रामजन्म यादव, जलालपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव, गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय आदि मौजूद रहे।