फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 रोजगारसेवकों का रोका मानदेय, 4 सचिवों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी राजीव गुप्ता की अध्यक्षता में रोजगारसेवकों और सचिवों की हुई बैठक में कार्य में शिथिलता बरतने पर 24 रोजगार सेवकों का मानदेय रोकने का निर्देश दिया। मंगलवार को ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में चार सचिवों को नोटिस देते हुए कार्य में सुधार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बीडीओ ने ब्लॉक में चयनिय अमृत सरोवर, सामान्य तालाब खुदाई, खेल मैदान, पौधरोपण, जिओ टैग, आवास एवं कार्य न करवाने वाले एक-एक ग्राम पंचायतों की समीक्षा की गई। एपीओ अंकित सिंह ने शून्य ग्राम पंचायतों एवं आवास लाभार्थियों सहित तालाबों और मनरेगा के कार्यों की समीक्षा पढ़कर सुनाया। खंड विकास अधिकारी ने कार्यों में शिथिलता बरतने पर औंका, वरचौली, बेलावा, विरसादपुर, मैनुद्दीनपुर, मई, पिपरी, हैदरपुर सहित कुल 24 गावों में नियुक्त रोजगार सेवकों का मानदेय रोकने का निर्देश दिया। बीडीओ ने नेवादा काजी, गैरीखुर्द, सदरुद्दीनपुर और केवटली कला गांव में तैनात सचिवों को नोटिस जारी किया है। बीडीओ ने गांवों में कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए उसकी गुणवत्ता का ध्यान देने का निर्देश दिया। इस दौरान सचिव महेश तिवारी, अखिलेश कुमार, नागेंद्र सिंह, जेई अजय श्रीवास्तव, अतुल सिंह, रोजगार सेवक राकेश कुमार, आशीष कुमार, सचिन पांडेय, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें