मछलीशहर के कायस्थाना मोहल्ले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में उपस्थित लोग।
संघ के आह्वान पर रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कायस्थाना स्थित एक विद्यालय में हुआ। इसमें मानदेय बढ़ाने की मांग बुलंद की गई । जिलाध्यक्ष जंगबहादुर बिंद ने कहा कि 1975 से संचालित बाल विकास पुष्टाहार विभाग में कार्यरत लगभग चार लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं हैं।
चालीस वर्ष बाद भी आंशिक मानदेय के अलावा कोई वृद्धि नही की गई। इस मौके पर उन्होंने 3 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित अधिकार दिलाओ महारैली को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर साधना श्रीवास्तव, तारा देवी, कुसुम सिंह, गीता यादव, सुशीला यादव, शकुंतला चौरसिया, इंदू मौर्या, हीरावती मौर्या, राधा मिश्रा, नेहा गौतम, कुमकुम श्रीवास्तव, संगीता गुप्ता आदि रहीं।