फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे, दस लोग गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र बिसुई बराई गांव में सोमवार की शाम जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों से 10 लोगों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बिसुई गांव में आबादी की जमीन को लेकर दो पक्ष में विवाद काफ़ी दिनों से चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन हैं। सोमवार कि शाम दोनों पक्ष जमीन को लेकर विवाद कर लिए और गाली-गलौज मारपीट में बदल गई। मामले में एक पक्ष के प्रियांशु शुक्ला, शिवम् शुक्ला, सुभाष शुक्ला, सुषमा शुक्ला, जाग्रति पाठक और दूसरे पक्ष के दिलीप शुक्ला, कैलाश नाथ शुक्ला, अन्नू तिवारी, बबीता शुक्ला, सरस्वती शुक्ला घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत भेजवाया। इस बाबत केराकत कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बहुत पुराना जमीनी विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है, यथास्थिति के बावजूद दोनों पक्ष आए दिन विवाद करते रहते हैं। घटना के दिन सुबह में हल्के फुल्के विवाद को लेकर केराकत कोतवाली में दोनों पक्षों में सुलह समझौता भी हुआ था, उसके बाद शाम में दोनों पक्ष मारपीट कर लिए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा लिखकर दस लोगों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें