जौनपुर। राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह का मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने चंदवक बाजार में स्वागत किया। आजमगढ़ जाते समय वह कुछ देर के लिए बाजार में रुके।
उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून काले कानून हैं। इससे किसी प्रकार से किसानों का हित नहीं हो सकता। आम आदमी पार्टी इसके विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के साथ है। अन्नदाताओं को कड़ाके की ठंड में लाठी और पानी की बौछार, आंसू के गोले झेलने पड़ रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस सरकार में लोकतांत्रिक ढंग से अपनी मांग को रखना भी गलत है। सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। सरकार एक तरफ किसानों की आय बढ़ाने की बात कह रही है और दूसरी तरफ लाठियां बरसा रही है। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष राजेश अस्थाना, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना, महासचिव आलोक राजभर, यूथ विंग के जिलाध्यक्ष सुमंत यादव, नगर अध्यक्ष बंटी अग्रहरि, अनुराग मणि त्रिपाठी, विशाल प्रजापति, मनीष यादव, रोहित यादव, विशाल यादव, मोहम्मद जैदी, पंकज चौहान, रियाजुल हक आदि शामिल रहे।