फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में चली लाठियां, दोनों पक्षों से सात घायल......

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज। थाना क्षेत्र के सर्वेमऊ के गांव में रविवार को चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। उनका नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया गया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। पहले पक्ष के राहुल तिवारी के अनुसार उनके पिता दिनेश तिवारी बगल के गांव में जा रहे थे। आरोप लगाया कि रास्ते में पूर्व प्रधान, उनके भाई और समर्थकों ने रोककर अपशब्द कहा। विरोध करने पर मारपीट की। दिनेश के चिल्लाने पर गांव से कुछ लोग दौड़कर आए तो विपक्षियों ने उनकी भी पिटाई की। मारपीट में दिनेश तिवारी, पवन तिवारी, महेंद्र तिवारी, राहुल तिवारी आदि घायल हो गए। दूसरी ओर से रत्नाकर मिश्रा ने तहरीर में आरोप लगाया है कि चुनाव में हम लोगों ने राहुल के पार्टी का समर्थन न कर विपक्षी हीरावती का समर्थन किया था। इसी के विरोध में विपक्षियों ने मारपीट की। इसमें रत्नाकर मिश्र, करीना शंकर शुक्ल, विकास मिश्रा समेत कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इस मामले में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मेडिकल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें