फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही महिलाओं को बंधक बनाकर दुष्कर्म, नकदी-जेवरात लूटे....

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत (जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात हौसलाबुलंद बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की। असलहे के बल पर घर में मौजूद दोनों महिलाओं को बंधक बनाकर नकदी-जेवरात समेत कीमती सामान लूट ले गए। विरोध करने पर महिलाओं के साथ दुष्कर्म का भी आरोप है। सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन भी की। फारेंसिक टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए। अविवाहित दिव्यांग महिला (40) गांव के बाहर स्थित मकान में रहती है। परिवार के अन्य लोग गांव में स्थित मकान में रहते हैं। महिला की देखभाल के लिए परिवार के एक सदस्य रात में उसके पास रहते हैं। शनिवार की रात दिव्यांग महिला और उसकी भाभी घर में सो रही थीं। आरोप है कि अर्द्धरात्रि के बाद दो बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस गए। असलहे के बल पर दोनों महिलाओं के हाथ-पैर बांध दिए। उनसे चाभी लेकर आलमारी, बक्सा खोलकर बदमाश उसमें रखे 25 हजार नकदी, सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान समेट ले गए। आरोप है कि बदमाशों ने महिलाओं के साथ दुष्कर्म भी किया। सुबह किसी तरह बंधन से मुक्त होकर महिलाओं ने शोर मचाया तो ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी राजकरन नय्यर, एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार, सीओ शुभम टोडी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ितों से वारदात के बारे में जानकारी ली। कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि महिलाओं का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर का कहना है कि मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी तक कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें