फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बारिश का पानी निकालने के लिए चलीं लाठियां और ईंट-पत्थर, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नदियापारे गांव में बुधवार को बारिश का पानी निकालने के लिए दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। मारपीट में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर है। पुलिस ने घायलों को पीएचसी करंजाकला पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नदिया पारे गांव निवासी रविशंकर यादव के परिवार का पड़ोसियों से बारिश का पानी निकालने के लिए विवाद हुआ था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कहासुनी के बाद दबंगों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। हमले में रविशंकर यादव के बेटे विनोद यादव (28) को चोट आई है। मारपीट में रविशंकर यादव (50) और अनुराग यादव (20) के हाथ में चोट आई, जबकि अंकिता (18) पुत्री रविशंकर यादव और सीता देवी (31) पत्नी आनंद यादव को भी गंभीर चोटें लगीं। मामले में पीड़ित रविशंकर यादव की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। सरायख्वाजा थाने के क्राइम प्रभारी प्रमोद यादव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


रात में पीएचसी में डॉक्टर नहीं मिले

पीड़ित रविशंकर यादव ने पीएचसी करंजाकला में रात में चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिलने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे घायल विनोद को लेकर परिजन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे, लेकिन वहां डॉक्टर नहीं मिले। करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद विनोद की हालत गंभीर होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर चले गए। पीड़ित ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गंगाराम गौतम से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें