फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में चले लाठी डंडे व ईंट पत्थर,तीन घायल ,

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना पूरेजानकी गांव में सोमवार की रात करीब नौ बजे दो वर्ग के लोगों में बच्चों के विवाद को लेकर जमकर लाठी डंडे चले और ईंट-पत्थर चले। मारपीट की इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस नौ लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। देर रात तक थाने पर विवाद को लेकर गहमागहमी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

गंधौना पूरीजानकी गांव में रात 9 बजे दादर बस्ती के जगदीश यादव बुलेट से घर जा रहे थे। स्पीड तेज देखकर गांव के ही शिवम दुबे ने हाथ देकर उसे रोकते हुए धीमे चलने के लिए कहा। बस इसी बात पर दोनों में कहासुनी व गाली-गलौज होने लगी। इसके बाद जगदीश ने अपने परिजनों को भी मौके पर बुला लिया। उधर, हल्ला सुनकर ब्राह्मण बस्ती के लोग भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों वर्ग के लोगों में जमकर मारपीट होने लगी। जिसमें साधु यादव , शरद यादव व संजय यादव घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे रामपुर थानाध्यक्ष व 112 नंबर की पुलिस एक पक्ष के नौ लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली आई। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रकाश सिंह ने बताया 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें