फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटहन चौराहे पर लगी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। स्थानीय चौराहे के मध्य सोमवार को शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की छह फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की। ग्रेनाइट पत्थर से बनी प्रतिमा मंत्रोचार के साथ स्थापित की गई। पूजन पं. अमरनाथ मिश्रा ने कराया। यहां सुंदरीकरण भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विधायक रमेश सिंह ने कहा कि खुटहन चौराहा हमेशा उपेक्षित रहा है। यहां दशकों पूर्व में नेता जी की प्रतिमा स्थापित की गयी थी। अंधेरा और चहारदीवारी कमजोर होने के चलते आये दिन वाहनो के धक्के से बाउंड्रीवाल व नेता जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होती रही है। दो माह पूर्व भी ऐसी ही एक घटना हुई, जिसमें प्रतिमा को काफी नुकसान पहुंचा। लेकिन अब चहारदीवारी को मजबूत बनाया गया है। इसके अलावा पहले से ऊंचा और मजबूत प्लेटफार्म बनाकर उसके ऊपर नेता जी की प्रतिमा स्थापित की गई है। स्ट्रीट लाइट के तेज प्रकाश से पूरा चौराहा जगमग करता रहेगा। गोले के बीच हरे भरे फूल, पत्तियां और छोटे वृक्ष लगाए जाएंगे। इससे जहां चौराहे की सुंदरता बढ़ेगी, वहीं दुर्घटना की आशंका भी न के बराबर रहेगी। इसके बाद उनहोने एक जन सेवा केंद्र के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर बीडीओ खुटहन वीरभानु सिंह, श्रीकृष्ण पांडेय, बंशबहादुर पाल, गोलू मिश्रा, प्रेमचंद्र तिवारी, केशव तिवारी, चंद्रकांत दूबे आदि मौजूद थे। संचालन ब्रजेश उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें