फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव बांस से लटकता मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी पहचान रूधौली गांव निवासी अजय यादव(26) के रुप में की गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पूरासंभलशाह (दुखई का पूरा) गांव में सोमवार को बाहर गई महिलाओं ने एक युवक का शव बसवारी में लटकता हुआ दिखा। महिलाओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में वहां पहुंचे ग्रामीणों ने पहचान क्षेत्र के रूधौली (मिर्जापुर) ग्राम सभा निवासी दानबहादुर यादव के पुत्र अजय यादव के रूप में की। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें