जौनपुर। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी-अंडकर 20 प्रतियोगिता का आगाज शुक्रवार को होगा। इसको लेकर खेल विभाग ने तैयारी कर ली है। प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला 10 दिसंबर को खेला जाऐगा। उद्घाटन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव करेंगे।
प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगित का आयोजन तिलकधारी स्नाकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में स्थित उमानाथ सिंह स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता में 18 मंडलों की टीम, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ तथा स्पोर्ट्स हॉस्टल अमेठी की टीम भाग लेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भोजन व आवास की भी सुविधा खेल विभाग द्वारा कराया गया है। खिलाड़ी व कोच की रहने की व्यवस्था जनक कुमारी इंटर कॉलेज और तिलकधारी इंटर कॉलेज में किया गया है। कार्यक्रम आयोजन सचिव क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा ने बताया कि खिलाड़ियों को रहने की व्यवस्था और भोजन की भी व्यवस्था खेल विभाग द्वारा कराया गया है सभी टीमों का आगमन जनपद में चुका है।