फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व तय करेगा जिपं अध्यक्ष प्रत्याशी

Sat, 28 Nov 2015 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए किसी भी दावेदार पर आम सहमति नहीं बन सकी। अब प्रदेश नेतृत्व तय करेगा कि जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए किसे प्रत्याशी घोषित किया जाए। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर आए छह सदस्यों ने सपा से अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने के लिए आवेदन किया है। शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक के बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित कमेटी के समक्ष उपस्थित होकर सभी दावेदारों ने साक्षात्कार दिया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव की बहू पुष्पा यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव,  सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजबहादुर यादव, जयहिंद यादव, नन्हकू यादव, और बदलापुर से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सुरेश यादव ने अध्यक्ष पद के लिए पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषित किए जाने की मांग करते हुए आवेदन किया है। जिलाध्यक्ष राजनारायण बिंद की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यालय पर बुलाई गई बैठक में पहले यह प्रयास किया गया कि स्थानीय स्तर पर ही किसी एक सदस्य के नाम पर सहमति बन जाए। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
जिलाध्यक्ष के साथ मौजूद पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व सांसद तूफानी सरोज, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, ज्वाला प्रसाद यादव, राजनाथ यादव आदि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष सभी दावेदारों ने साक्षात्कार दिया। कमेटी के सदस्यों ने दावेदारों से चुनाव लड़ने के लिए उनकी तैयारियों और उनकी क्षमता का आंकलन किया। सभी दावेदारों का कहना है कि  योग्यता के अनुसार उनके आवेदन को जिलाध्यक्ष अपनी टिप्पणी के साथ प्रदेश नेतृत्व को भेज दें। प्रदेश नेतृत्व के फैसले का सभी स्वागत करेंगे। शुक्रवार को हुई सपा की बैठक में यह भी साफ हो गया कि अध्यक्ष पद के लिए कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के परिवार से सिर्फ उनकी बहू पुष्पा यादव ने ही दावा किया है। अभी तक ये कयास लगाया जा रहा था कि कैबिनेट मंत्री के पुत्र ओम यादव और बहू पुष्पा यादव दोनों में से कोई एक दावेदार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें