खेतासराय। क्षेत्र के पाराकमाल गांव में शनिवार को तीसरे डेनाइट वॉलीबाल टूर्नामेंट में कुल 14 टीमों ने हिस्सा लिया। सेंट डेविड स्कूल शाहगंज की टीम ने आजमगढ़ को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन शाहगंज के विधायक पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने फीता काटकर किया। टूर्नामेंट का पहला मैच पोटरिया व अरंद के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले में तीन सेट में से दो सेट जीत कर अरंद की टीम सेमी फाइनल में पहुंची । सेमीफाइनल मैच शाहापुर व सेन्ट डेविड स्कूल शाहगंज के बीच खेला गया। सेंट डेविड की टीम दो सेट जीत कर फाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल रही। फाइनल मुकाबला सेन्ट डेविड स्कूल शाहगंज की टीम व आजमगढ़ की तोवां टीम के बीच खेला गया । रोमांचक मुकाबले में दो सेट जीत कर सेंट डेविड की टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। डॉ. अनवर आलम खान ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया। रेफरी जुम्मन व ताल्हा खान रहे। मो. वाफी व उमैर खान ने कमेंट्री की। इस अवसर पर सैय्यद उरूज, डॉ. फखरे आलम, मो. तारिक खान, रईश खान,रेहान प्रधान, ताहिर प्रधान, शकील अहमद, मो. हारून व बेलाल शेख मौजूद थे। आयोजक अब्दुल्लाह खान ने आभार जताया।