फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर गांव में बनाए खेल मैदान व रनिंग ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
अब हर गांव में खेल मैदान और रनिंग ट्रैक बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रशासनिक स्तर से कवायद भी की जा रही है। शुक्रवार को इसे लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक भी हुई। डीएम ने इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि हर गांव में तालाब, खेल का मैदान के साथ रनिंग ट्रैक बनाए जिससे युवाओं को खेलने के लिए दूर नहीं जाना पड़े। रनिंग ट्रैक बन जाने से युवा फोर्स पुलिस इत्यादि की तैयारी अपने गांव में ही कर लेंगे। उनकों सड़कों पर नहीं दौड़ना पड़ेगा। सड़कों पर दौड़ने के दौरान युवा वाहनों के चपेट में आ जाने से चोटिल हो जाते है। तालाबों बन जाने से गांव के निकलने वाले गंदे पानी और बारिश के पानी से होने वाले जल जमाव से भी ग्रामीणों को छुटकारा मिलेगा। सभी प्रकार के जल को तालाब में इकट्ठा कर लिया जाएगा। जिससे गांव का जल स्तर भी बढ़ेगा और गांव मे जल जमाव नहीं होगा तो गंदगी नहीं होगी। चौपालों की तैयारियां अच्छे से कर ले, चौपाल में आने वाले ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण भी करें। बैठक में सीडीओ अनुपम शुक्ला, उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह व सभी बीडीओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें