फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ताओं ने पाए नियुक्त पत्र, सीएम ने बढ़ाया जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद के 23 प्रवक्ताओं का चयन राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में हुआ है। इन सभी को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एनआईसी में नियुक्ति पत्र वितरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कुल 436 नवनियुक्त प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों का चयन हुआ है, जिनको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ से वर्चुअल नियुक्ति पत्र बांटा। इसका आयोजन जिले में एनआईसी में किया गया था, जिसमें राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में चयनित जिले के 23 प्रवक्ताओं को नियुक्त प्रमाण पत्र बांटा गया है, जिसमें अर्थशास्त्र के 3, सामाजिक भाषा के 2, हिंदी के 8, संस्कृत के 3, भौतिक विज्ञान के 3, अंग्रेजी के 1, रसायन विज्ञान के 2, गणित के 1चयनित प्रवक्ता हैं। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त सभी अध्यापकों को बधाई दी। कहा कि नवनियुक्त प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों का आत्मविश्वास प्रदेश के विकास में बहुत बड़ी ताकत सिद्ध होगी। हमारी सरकार का प्रयास रहा है कि पिछले पौने चार वर्ष के दौरान हमारी सरकार बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ प्रदेशवासियों तक पहुंचाने और योग्यता एवं प्रतिभा का सम्मान करने का कार्य किया है। इस अवसर पर डीआईओएस राजकुमार पंडित, एडीआईओएस रमेश चंद्र यादव, प्रतिनिधि विधायक केराकत आरडी चौधरी, प्रतिनिधि विधायक बदलापुर पंकज मिश्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें