फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दिल्ली से जौनपुर होते हुए दरभंगा तक चलेगी विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेन का संचालन रेलवे की ओर किया जा रहा है। इसके तहत दिल्ली से जौनपुर होते हुए दरभंगा तक ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इससे जौनपुर के लोगों को भी सहूलियत मिलेगी। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया है कि ट्रेन संख्या 04072 दिल्ली-दरभंगा ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 19 मई से 10 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को दिल्ली से 11 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन अलीगढ़, कानपुर सेन्ट्रल, उन्नाव, लखनऊ, सुल्तानपुर होते हुए दूसरे दिन जौनपुर सिटी 12.25 बजे, वाराणसी जंक्शन, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, छपरा होते हुए 1.10 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04071 दरभंगा-दिल्ली ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 20 मई से 11 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दरभंगा से तीन बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, बलिया, वाराणसी जंक्शन होते हुए जौनपुर सिटी से 04.37 बजे, सुलतानपुर, लखनऊ, उन्नाव जंक्शन, कानपुर सेंट्रल होते हुए दिल्ली 06.50 बजे पहुंचेंगी। इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 12, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01 तथा एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें