फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मुर्गा बेचने की दुकान बंद कराने के लिए चले लाठी-डंडे, 5 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में मुर्गा काटने की दुकान को बंद कराने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चल गए। इसमे दोनों पक्षों से पांच घायल हो गए। पुलिस के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव के जयहिंद की गांव में ही मुर्गा काटने की दुकान है। जयहिंद शनिवार की दोपहर में 3 बजे अपनी दुकान लगाया। इसी दौरान गांव का हीरा लाल आ गए। आरोप है कि हीरा लाल ने दुकान न लगाने की बात कही। इसी बात पर दोनों पक्षों में झड़प होते- होते लाठी डंडे इट पत्थर चल गए। इसमें एक पक्ष से मंजू (40), जयहिंद (42), नंदनी (12) एवं दूसरे पक्ष से हीरा लाल (44) व रीना देवी (40) घायल हो गए। सूचना पर मौके पर डायल 112 पुलिस आ गयी। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड भिजवाया। मंजू और हीरा लाल को ज्यादा चोट आई है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष में शुक्रवार की देर रात को भी झड़प हुई थी। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि चिकन की दुकान लगाने से मना करने पर मारपीट हुई है। दोनों पक्ष का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें