फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक में पढ़ें जौनपुर की खास खबरें: 19 नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस, धर्मांतरण का आरोप; चार गिरफ्तार

Mon, 28 Oct 2024 09:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News : जौनपुर में सोमवार को छोटी-बड़ी काफी खबरें रहीं। खुटहन थाना क्षेत्र में हुए जमीन विवाद के मामले में पुलिस ने 19 नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, सिकरारा थाना क्षेत्र में देर शाम धर्मांतरण का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं अन्य खबरें...
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर में ट्रांसफार्मर लगाने पर हुए विवाद के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के शेख असरखपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष से चार महिलाओं सहित छह तो दूसरे पक्ष से चार महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने प्रथम पक्ष की तहरीर पर 12 आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, आगजनी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष के आरोप पर सात नामजद के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


गांव निवासी रामजीत राजभर प्रथम पक्ष का आरोप था कि 18 अक्तूबर की शाम उनका भांजा कार्तिक राजभर बाइक से घर आ रहा था। रंजिश को लेकर पड़ोसी प्रदीप राजभर उसे रास्ते में रोक कर धमकी देने लगे। इसके घंटे बाद अचानक प्रदीप परमिंदर, मुरली राजभर, बसंतलाल, इंद्रजीत, अजय, विरेन्द्र, प्रेम चंद, चंद्रभान, सरोज और ठाकुर राजभर लाठी- डंडे और लोहे का रॉड लेकर उसके घर पहुंच कर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर रामजीत राजभर, विनोद, सरोजा देवी, काजल, अमरीता और इंद्रकला को पीटने लगे। सरोजा देवी के सिर में गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गई।

वहीं दूसरे पक्ष के मुरली राजभर का आरोप था कि घूर गड्ढे की भूमि को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो रही थी। तभी विपक्ष के विनोद राजभर, गुड्डू, बिंदे, उत्तम, कार्तिक, निर्मला और इंद्रकला देवी के अलावा दो अज्ञात लोगों ने लाठी- डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में सुधा देवी, कलावती, प्रेमा और मीरा देवी घायल हो गई। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से 19 नामजद के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

बाइक की डिकी से उचक्कों ने दो लाख उड़ाए
जलालपुर थाना क्षेत्र के गोमती मार्केट स्थित महादेव मंदिर के सामने सोमवार को खड़ी बाइक की डिकी खोलकर उचक्कों ने 2.10 लाख रुपये उड़ा दिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से उचक्कों की पहचान करने में जुटी है।

पीड़ित रमेश विश्वकर्मा निवासी जगदीशपुर थाना चोलापुर वाराणसी ने बताया कि उसने जौनपुर कचहरी के पास स्थित केनरा बैंक से 2.10 लाख निकालकर बाइक की डिकी रखा और उसे लॉक कर जलालपुर के लिए चला था। रास्ते में एक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाया फिर जलालपुर गोमती मार्केट में महादेव मंदिर के सामने बाइक खडाकर दुकान से मिठाई खरीदने लगा। जब मिठाई लेकर लौटा तो डिकी खुली हुई थी और उसमें रखा धन गायब था। 

सूचना पर पहुंची पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी व अन्य दुकानों व टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी फुटेज से उचक्कों की पहचान करने में जुटी रही। पीड़ित के मुताबिक, बिटिया की 15 नवंबर को शादी है उसी लिए उसने बैंक से उक्त राशि निकाली थी। जलालपुर क्षेत्र के किसी गांव में रिश्तेदार को निमंत्रण देने के लिए मिठाई खरीदने गया और यह घटना हो गई। प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी शाहरुख खान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा लिखा जाएगा।

धर्मांतरण का आरोप, चार गिरफ्तार
सिकरारा के थाना क्षेत्र के बढ़ौली नोनियांन गांव से पुलिस ने सोमवार की देर शाम धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने पर दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गांव में कुछ लोग धर्म परिवर्तन के लिए भय दिखा कर दबाव दे रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर दो युवक व दो महिलाएं मिले जिनके पास बाइबिल मिली।

उन्होंने अपने नाम रोशनी गुप्ता निवासी कनकपुर, सिकरारा, रोहिता उर्फ आँचल निवासी बढ़ौली नोनियांन, सिकरारा, राम बाबू गौतम निवासी सिकंदरपुर मड़ियाहूं तथा संजीव गौतम दुगौली बदलापुर बताया। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्त ने बताया कि धर्मांतरण करने के लिए प्रेरित करने व शांति भंग में उन्हें गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया।

अभद्र व्यवहार करने पर मुकदमा
जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव में सोमवार को जमीन की नाप कराने गई राजस्व विभाग की टीम के साथ अभद्र व्यवहार करने पर एक नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। गांव में दिन में 11 बजे नायब तहसीलदार, कानूनगो थाने से पुलिस फोर्स लेकर नापी करने गए वहीं पर बवाल हो गया। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम के साथ लोगों ने अभद्र व्यवहार किया तो टीम वापस हो गई। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर एक नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर छानबीन की जा रही है।

पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
शाहगंज क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी विवाहिता ने पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पति ने व्यापार के लिए पांच लाख तो मांगे ही दूसरी शादी भी कर ली।

गांव निवासी विवाहिता आलिया खातून ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी शादी 18 अक्तूबर, 2022 को गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसन गांव निवासी इफ्तिखार के बेटे शाह फहद से हुई थी। ससुराल में दस दिन बीतने के बाद पति ने विवाहिता से व्यापार करने के बहाने पांच लाख रुपये मायके से लाने की बात कही। विवाहिता ने पति समेत ससुराली जनों पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाया।

तहरीर में बताया कि विगत कुछ दिनों पहले पति ने दूसरी शादी भी कर ली। शादी करने के बाद सास इशरत, ननद समीरा और नेशात समेत विदेश रह रहे जेठ इश्तियाक व उसमान घर पर फोन करके अपने परिवार को उकसा कर पांच लाख रुपये लाने की बात करते रहे। इतना ही नहीं मारपीट कर उसे सबरहद बाजार में छोड दिया और कहा कि पांच लाख लाने पर ही घर में इंट्री मिलेगी।

प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि दहेज उत्पीड़न व मारपीट से संबंधित धाराओं में पति समेत चार लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

बकायेदारों से वसूले दो लाख
जौनपुर के गभिरन क्षेत्र के बाजार गौसपुर में शनिवार को बिजली बिल के बकायादारों का बिल जमा कराने को लेकर विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने कैंप लगाया। जिसमें करीब दो लाख रुपये की वसूली की गई। वहीं 10 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। एसडीओ सतीश सिंह ने बताया कि गौसपुर बाजार से करीब दो लाख रुपये जमा कराए गए हैं। उन्होंने बकायेदारों से अपील की है कि वह समय से बिजली के बिल का भुगतान करें। इस दौरान जेई फरहान आलम, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे। 

देवर ने भाभी को पीटा, केस
धर्मापुर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के गहोरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला को उसके देवर ने पीट दिया। इससे वह घायल हो गई। गांव निवासी उषा देवी और उसके देवर जय प्रकाश यादव के बीच काफी दिनों से रास्ते का विवाद चल रहा है। रविवार की शाम जय प्रकाश ने अपनी भाभी उषा देवी (50) को गाली- गलौज करते हुए लाठी- डंडे से पीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे ने बताया कि तहरीर पर जय प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

उचक्का मरीज का मोबाइल लेकर फरार
शाहगंज क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव निवासी शांति पत्नी अवधेश का सीएचसी में आपरेशन से प्रसव हुआ। वह एक नंबर वार्ड में भर्ती है। पीड़ित की सास फिरता देवी का आरोप है कि रविवार की शाम चिकित्सक बनकर अस्पताल में पहुंचा उचक्के ने महिला की जांच की। इसी दौरान महिला की सास फिरता देवी को फल लाकर खिलाने की बात कहीं। सास फिरता देवी फल लेने गई उसी दौरान उचक्का बेड पर रखा मोबाइल और 500 रुपये लेकर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

सड़क हादसे महिला समेत दो घायल
शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप बाइक की टक्कर लगने से महिला समेत दो लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के ट्रैनी माहुल गांव निवासी सुमित्रा (50) पत्नी रामबचन रविवार की शाम अपने बेटे विपिन के साथ मोहदी सराय रिश्तेदारी से बाइक से घर लौट रही थीं।

बड़ागांव स्थिति पेट्रोल पंप के समीप शाहगंज की तरफ से जा रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से महिला व बाइक सवार काजीपुर गांव निवासी संदीप घायल हो गए। सीएचसी में चिकित्सकों ने सुमित्रा की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

पिस्टल के साथ असलहा तस्कर गिरफ्तार
मुंबई पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सोमवार को बदलापुर के ऊसरा बाजार से एक अंतरराज्यीय असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक पिस्टल व दो कारतूस बरामद किया गया।

महाराष्ट्र के वसई जिले के थाणे पुलिस ने तीन माह पूर्व आर्म्स एक्ट में एक युवक को गिरफ्तार किया था। उसी समय प्रकाश में आया कि उत्तर प्रदेश के कुछ युवक मुंबई में असलहों की तस्करी करते हैं। जिसमें जौनपुर जिले के बदलापुर थाने के नेवादा मुखलिस पुर गांव निवासी देवा प्रजापति भी शामिल है। मुंबई पुलिस ने एसटीएफ वाराणसी से संपर्क कर गिरफ्तारी के लिए तैयारी की। एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली कि देवा प्रजापति ऊसरा बाजार में कही जाने की फिराक में खड़ा है। टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने असलहा तस्करी की बात स्वीकार की।

छेड़खानी करने पर हुई फायरिंग
नगर कोतवाली क्षेत्र के मछलीशहर पड़ाव पर महिला से छेड़खानी करने का विरोध करने पर उसके ऊपर तमंचे से फायर करने का मामला प्रकाश में आया है। नगर कोतवाली के मोहल्ला रासमंडल निवासी एक व्यक्ति की पत्नी अपनी सहेली से मिलने के लिए 23 अक्तूबर की शाम सात बजे स्कूटी से जा रही थी। मछलीशहर पड़ाव के पास एक बिना नंबर की बाइक पर सवार युवक ने उसे रोका और सरेआम बदतमीजी करने लगा। महिला ने विरोध किया तो युवक ने तमंचे से उसपर फायर कर दिया। लेकिन वह बाल-बाल बच गई। 

महिला आरोप है कि अक्सर यह व्यक्ति उसके मोबाइल पर फोन कर अश्लील बातें करने के साथ ही अश्लील वीडियो भेजा करता था। कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर अजमल सिंह उर्फ मयंक निवासी ढालगर टोला थाना कोतवाली समेत दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन

मारपीट में दो पर मुकदमा
जौनपुर के नेवढ़िया थानाक्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी सर्वेश कुमार बरसठी थानाक्षेत्र के जयरामपुर गांव में मकान बनाने का ठेका लेकर काम कर रहे हैं। रविवार सुबह मजदूर राजेश कुमार काम पर जा रहे थे तभी दो लोगों ने रोककर उनकी पिटाई कर दी। सूचना पर ठेकेदार पहुंचे तो उनकी भी पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि ठेकेदार की तहरीर पर दोनों आरोपियों मुश्ताक अली और इदरीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

पुलिस की निगरानी में लगा पोल
नगर में ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। सोमवार को ईओ और पुलिस की मौजूदगी में ट्रांसफार्मर के लिए पोल लगाया गया। कस्बे के प्रजापति बस्ती में 10 केवीए का ट्रांसफार्मर कई बार जल गया था। बिजली विभाग ने लोड सही करने के लिए सोनकर बस्ती और प्रजापति बस्ती में 25 केवीए का दो नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए जगह चिह्नित की। लेकिन विरोध के चलते विभाग और नगर पंचायत के कर्मचारी लौट आते।

सोमवार को ईओ शशिकांत तिवारी, थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी और चौकी प्रभारी ने मशक्कत के बाद देर शाम पोल लगवाया। ईओ शशिकांत तिवारी ने बताया कि जल्द ही पोल पर ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें