रमजान के दौरान नगर तथा क्षेत्र की मस्जिदों व घरों के अहाते में रोजे के साथ तरावीह का आयोजन होता है। इस्लाम धर्म में रोजे के साथ रात में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज तरावीह का भी विशेष महत्व है। शाही जामा मस्जिद में मुफ्ती हाफिज नदीम, चौहट्टा मस्जिद में मुफ्ती हाफिज साजिद, बरतला मस्जिद में हाफिज कैफ, अजान शहीद मस्जिद में मौलाना खालिद मिसबाही, सालारगंज मस्जिद में कारी मेराज और सहाबा मस्जिद में हाफिज बेलाल तरावीह कर रहे हैं।