फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विरोध के चलते नहीं खुली देशी शराब की दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलकिछा गांव में नव सृजित देशी शराब की दुकान सत्रारंभ के पहले दिन ही शनिवार को ग्रामीणों के विरोध के चलते नहीं खुल सकी। आक्रोशित गांव वालों ने शराब बिक्री के लिए रखी गई लकड़ी की गुमटी को भी धक्का मारकर उलट दिया। ग्रामीणों का विरोध देखकर दुकान संचालक व सेल्समैन कोई भी मौके पर नहीं गया।
विज्ञापन

ई-लाटरी के माध्यम से वर्ष 2023-24 में शराब दुकान के संचालन की जिम्मेदारी शाहगंज निवासी एक व्यक्ति को मिली। दुकान का शुभारंभ पहली अप्रैल को होना था। लाइसेंसी ने पिलकिछा गांव के हरीपुर मजरा के पास चौहद्दी देकर वहीं बिक्री के लिए दो दिनों पूर्व एक गुमटी रख दी थी। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो शनिवार को दर्जनों की संख्या में पहुंच गुमटी पलट दिए। मौके पर जुटी महिलाओं का आरोप है कि गांव में शराब बेचने से नशाखोरी की लत बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें