फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने घर-घर पहुंचाया आह्वान पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्तीगंज/जफराबाद। सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को गांवों में घर-घर जाकर लोगों में पार्टी का आह्वान संदेश पत्र पहुंचाया। सपा की नीतियां और पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए पार्टी से जुड़ने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

मुफ्तीगंज में पूर्व सांसद तूफानी सरोज की अगुवाई में गद्दीपुर गांव में अभियान चलाया गया। यहां हुई बैठक में पूर्व सांसद ने भाजपा सरकार को दलित-पिछड़ा विरोधी करार दिया। कहा कि कार्यकर्ता भाजपा सरकार की विफलताएं लोगों को बताएं। संजय सरोज ने कहा कि भाजपासरकार से जनता परेशान है और वह विकल्प की तलाश में है। इस अवसर पर सत्यनारायण यादव, ओमप्रकाश यादव, रवींद्र यादव आदि मौजूद रहे। जफराबाद के सलखापुर, सुई में जिला सचिव नंदलाल यादव के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने आह्वान पत्र बांटा। नंदलाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में ग़रीब, मजदूर परेशान हैं। यह पूंजीपतियों की सरकार है। रत्नाकर चौबे ने कहा कि सपा सभी वर्र्गों को साथ लेकर चलती है। इस मौक़े पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शिवसंत यादव, बच्चूलाल यादव, नवनीत यादव, शिवम यादव आदि रहे। सपा नेता अजीत यादव बाबा ने सिरकोनी (गड़हर) ग्राम सभा में आह्वान पत्र घर-घर पहुंचाया। उनके साथ विनोद शर्मा, प्रवेश यादव, विपिन, शिवम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें