फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधानसभा चुनाव में जीतेगी तीन सौ सीटें 

Thu, 21 Apr 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
जेसीज चौराहा स्थित कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव के आवास पर उनकी पौत्री अपना को गुलदस्ता भेंट करते लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव। 
विज्ञापन
प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई और सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि सपा ने हर क्षेत्र में विकास किया है। चार साल में हुए विकास को देखते हुए दावे से कह सकता हूं कि यूपी में विधानसभा चुनाव में पार्टी 300 सीटें जीतेगी।
विज्ञापन


कैबिनेट  मंत्री ओम रैन बसेरा स्थित कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव की पौत्री  के शादी समारोह में कन्या को आशीर्वाद देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त कोई भी अधिकारी बख्शा नहीं जाएगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नहरों में टेल तक पानी पहुंचाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज निर्माण में ठेकेदारी को लेकर फायरिंग की घटना के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि गुंडा, माफिया पनपने नहीं पाएंगे।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर डीएम, एसपी से बात करूंगा और इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद, विधायक शचींद्र नाथ त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, दर्जा  प्राप्त राज्य मंत्री कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, सपा जिलाध्यक्ष

राजनारायण बिंद, नासिर खान, ब्लाक प्रमुख हीरावती यादव, लकी यादव, जिला पंचायत सदस्य ओम यादव, वेद यादव, मंजू रानी मौर्या, जावेद सिद्दीकी, पप्पू रघुवंशी, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें