फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सदन में सपा उठाएगी मछुआरों की रिहाई का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। पाकिस्तान की कराची जेल में बंद मछुआरों के पीड़ित परिवार से शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। सपा पिछड़ा वर्ग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम लौटन निषाद ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के माध्यम से मछुआरों की रिहाई का मुद्दा लोकसभा और राज्यसभा के सदन में उठाया जाएगा। राम लौटन ने कहा कि निषाद मछुआरा समाज के जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, सुल्तानपुर, भदोही आदि जिले के लोग गुजरात व महाराष्ट्र जाकर बड़े मत्स्य व्यापारियों के यहां समुद्र में मछली पकड़ने का काम करते हैं। अक्सर समुद्र में दूर जाने के बाद सीमा का ध्यान नहीं रहता और सामुद्रिक सीमा उल्लंघन के आरोप में पाकिस्तानी नौसेना के द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाता है। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के कई जिले के 150 से अधिक बिन्द, मल्लाह, केवट पाकिस्तान की कराची जेल में बंद हैं। कराची जेल में सैकड़ों मछुआरे 2020 से ही बंद हैं। जिनकी उम्र 25 से 40 वर्ष है। जीविकोपार्जन के लिए गुजरात जाकर बतौर मजदूर समुद्र में मछली पकड़ने का काम करते थे। सदन में आवाज उठाकर मछुआवारों का रिहा कराने का पूरा प्रयास करेंगे। प्रतिनिधि मंडल के साथ डा. मनोज कुमार यादव, ग्राम प्रधान मृत्युंजय बिंद के साथ अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ये मछुआरे अभी भी है कराची जेल में -मछलीशहर क्षेत्र के विनोद कुमार बिंद, लालमणि बिंद, सुरेश कुमार बिंद, बरसठी के मुलायम बिंद, मछलीशहर के राजनाथ बिंद और भदोही के नीरज कुमार बिंद कराची जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें