फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में सपा की जीत से खुशी

Tue, 05 May 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज के फरेंदा विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत पर सोमवार को समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


  छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर सपा के विजयी प्रत्याशी विनोद मणि तिवारी को बधाई दी। अतुल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की लोकप्रियता से उपचुनाव में जीत मिली है।

 कार्यकर्ताओं को सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है। इस मौके पर पवन यादव, शाहिद, शेखर, प्रज्जवल, अनिल यादव, सिद्धार्थ. चिंपल सिंह, विपुल सिंह, हरिकेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, समाजवादी लोहिया वाहिनी के पचहटिया स्थित जिला कार्यालय पर धर्मेंद्र मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उप चुनाव में जीत का जश्न मनाया।

 डा. लक्ष्मीकांत यादव ने कहा कि नतीजे ने साबित कर दिया है कि सरकार की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। इस मौके पर विनोद यादव, मो. जफर, विकास सरोज, राजीव तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें