फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमशुदा बच्चों को बरामद करने वाली टीम को एसपी ने किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में गुमशुदा तीन बच्चों को महज तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद करने वाली कोतवाली पुलिस टीम को एसपी अजय कुमार साहनी ने मंगलवार को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे शहर के घग्घा चौराहे के पास से तीन बच्चों को बाइक सवार द्वारा बैठाकर भाग जाने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंम मच गया था। एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार के निर्देश पर सीओ सिटी डॉ जितेंद्र दुबे की निगरानी में तत्काल पुलिस की दस टीमें गठित कर पूरे शहर में दौड़ा दी गईं। पुलिस ने ओलंदगंज से मल्हनी पड़ाव तक कई सीसीटीवी फुटेज खंगाला। जिसमें सभी जगह महिला एक ही बच्चे के साथ दिख रही थी। खोजबीन के दौरान उसके तीनों बच्चे बदलापुर पड़ाव पर पुलिस ने लावारिस हाल में बरामद किया। पता चला कि बच्चे महिला की लापरवाही से ही बदलापुर पड़ाव के पास छूट गए थे। मायके से वापस घर आते समय हमजापुर गांव निवासी महिला रेनू चौहान बदलापुर पड़ाव पर बस से उतरने के बाद एक बच्चे की अंगुली पकड़कर चल दी और तीनों बच्चे पीछे छूट गए। आगे जाने के बाद बच्चे नहीं मिले तो उसने मनगढ़ंत कहानी पुलिस को बता दी, जिससे हड़कंप मच गया था। एसपी अजय कुमार साहनी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें