फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रांताओं को अपना आदर्श मानती है सपा: अरुण

विज्ञापन
चंदवक बाजार में पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रवक्ता अरुण राजभर। स्रोत-पार्टी कार्यकर
विज्ञापन
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर मंगलवार को चंदवक बाजार पहुंचे। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और सपा व कांग्रेस पर निशाना साधा। अरुण राजभर ने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस विदेशी आक्रांताओं को अपना आदर्श मानती हैं तथा राष्ट्रनायकों का हमेशा अपमान करती रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होता तो बहराइच में आक्रांता सालार मसूद गाजी की मजार पर मेला नहीं लगवाया जाता। प्रदेश सरकार ने ओमप्रकाश राजभर के प्रयास से बहराइच में राष्ट्रनायक महाराजा सुहेलदेव की 40 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित कराई और आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण कराया। उनका दावा था कि एनडीए सरकार राष्ट्रनायकों के सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है।
अरुण राजभर ने अमरौना के पूर्व प्रधान दिवंगत साहबलाल राजभर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद क्षेत्रीय प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान कहा कि अखिलेश यादव का पीडीए का नारा फर्जी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के एनडीए में शामिल होने के बाद पिछड़ा वर्ग से जुड़े मुद्दों पर काम हुआ और महाराजा सुहेलदेव के सम्मान में कई कदम उठाए गए।
विज्ञापन

इससे पहले युवा नेता रवींद्र कुमार सेठ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंदन राजभर, स्नेही सेठ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें