फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भाजपा सांसद के बयान पर सपाइयों ने जताया विरोध

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। सीओ प्रतिमा वर्मा को ज्ञापन सौंपते सपा कार्यकर्ता स्रोत-सपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संबंध में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों के विरोध में शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने सीओ प्रतिमा वर्मा को ज्ञापन सौंप कर भाजपा सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव विवेक यादव के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सांसद द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार और झूठ का पुलिंदा हैं।
ऐसे बयान से न केवल अखिलेश यादव की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है बल्कि प्रदेश भर के समाजवादी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को भी ठेस पहुंची है। विवेक यादव ने बताया कि आरोप लगाए जाने के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से संबंधित पोस्ट हटाने की बात कही थी। इसके बावजूद पोस्ट हटाए जाने की जानकारी नहीं मिली, जिसके बाद समाजवादी पार्टी की ओर से मानहानि का नोटिस भेजा गया।
विज्ञापन

पार्टी के निर्देश पर प्रदेश भर में कार्यकर्ता संबंधित मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष लोहिया वाहिनी ओपी यादव, निखिल राधे, निलेश यादव, आदित्य, धीरज, संजय सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें