फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते से ज्यादा से ज्यादा मुकदमों का समाधान करें : सुशील कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुशील कुमार शशि के निर्देशन तथा सचिव सुशील कुमार सिंह की देखरेख में ब्लॉक में विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें अधिकारों के प्रति जागरूक कर अनुशासन के महत्व को बताया गया। सिविल जज सीनियर डिवीजन ने विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अधिक से अधिक संख्या में मुकदमों को समझौते और राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करने पर बल दिया।
लोगों से अनुशासन का महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्हें अधिकारों का दुरुपयोग न करने के लिए सावधान किया। 18 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत एवं 22, 23, 24 अगस्त को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने जेल में निरुद्ध बंदियों के लिए कहा कि कोई बंदी जिसकी जमानत हो गई है और वह जमानत देने में सक्षम नहीं है, वह व्यक्तिगत बंध पत्र पर आवेदन करें। पत्र देने पर 30 दिन के लिए उसे छोड़ दिया जाएगा। काउंसलर देवेंद्र कुमार यादव ने पारिवारिक मामलों प्राधिकरण के अंगों के बारे में जानकारी दी। न्याय विभाग से संचालित टेलीलॉ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
15100 नंबर के महत्व को समझाया। आभार महाजन अली ने व्यक्त किया। सचिव सुशील कुमार सिंह, डॉ. दिलीप कुमार सिंह, डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल देवेंद्र कुमार यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी दीपक गौतम, प्रधान महाजन अली, एक्शन एनजीओ उप निरीक्षक थाना मछलीशहर मोहम्मद अहमद खान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें