फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मीरगंज पर सपा नेताओं ने पीटने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। ग्राम पंचायत अगहुआ के सवैया बूथ पर सपा कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष मीरगंज पर लाठी से पीटने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सब बूथ से दूरी पर एक-एक घर में बैठे थे। इसके बाद भी उन्हें परेशान किया गया। विरोध करने पर पिटाई की गई। सूचना मिलने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बूथ पर पहुंच गए। मछलीशहर विधानसभा के ग्राम पंचायत अगहुआ के सवैया पोलिंग बूथ पर दोपहर में अचानक पहुंचे थानाध्यक्ष मीरगंज सुरेश कुमार सिंह ने लाठियां भांजना शुरू कर दिया। आरोप है कि कई सपा नेता को मारापीटा गया।
विज्ञापन

किसी ने पुलिस से शिकायत की थी कि सवैया बूथ पर फर्जी मतदान हो रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजी। जिसमें जिला प्रवक्ता लोहिया वाहिनी नितिन यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के विधानसभा उपाध्यक्ष अशोक यादव, राजीव यादव, जय सिह यादव, संतोष यादव, विवेक यादव घायल हो गए। नितिन यादव ने आरोप लगाया है वह बूथ से दूर एक घर में बैठे थे। अचानक पहुंचे थानाध्यक्ष मीरगंज सुरेश सिह ने लाठी भांजकर घायल कर दिया। उनके साथ बैठे अन्य लोगों को मारपीटा गया है। जानबूझकर सपा के लोगों को पीटा गया है। एक लड़के को भी पुलिस पकड़ कर थाने ले गई है। सूचना पर सपा नेता विशाल यादव भी मौके पर पहुंच गए। गांव में तनाव होने के कारण पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट बद्रीनाथ भी मौके पर पहुंच गए। उनका कहना है की फर्जी मतदान की सूचना पर थानाध्यक्ष पहुंचे थे। सिर्फ पुलिस ने लाठियां भांजी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें