समाजवादी अल्पसंख्यक सभा जौनपुर की तरफ से शनिवार को शिया काॅलेज में जिला स्तरीय अल्पसंख्यक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. फिदा हुसैन अंसारी ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद अगर किसी पार्टी ने मुसलमानों के हितों को
समझा और उनके हक दिलाने के लिए लड़ाई लड़ने का काम किया है तो वह सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार ने उर्दू अनुवादक से लेकर डीजीपी व मुख्य सचिव जैसे पदों को मुसलमानों को दिया।
उर्दू मुअल्लिम की तैनाती के अलावा मुसलमानों को शिक्षा से जोड़ने के लिए मदरसों को अनुदान सूची में लिया। कहा कि जब हम विपक्ष में थे तब अल्पसंख्यक नेता अहमद हसन नेता सदन, और मो. आजम खान नेता विरोधी दल को महत्वपूर्ण पदों पर आसीन किया।
इस मौके पर राज्यमंत्री शैलेन्द्र यादव ‘ललई’ अपने उद्बोधन में कहा कि अखिलेश सरकार ने मुसलमानों से लेकर समाज के हर वर्ग के लेागों को जिसमें किसानों से लेकर गरीबों तक के मुद्दों को वरीयता देते हुए एक से एक उपयोगी स्कीमों को लागू करके आम जनता को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।
समारोह में दर्जा प्राप्त मंत्री आबिद रजा खान ने संबोधित किया। अल्पसंख्यक सम्मेलन प्रभारी मो. आजम खान एडवोकेट ने सभी के प्रति आभार जताया। संचालन डा. रियाज आलम ने किया। इस मौके पर डा. शबनम नाज, तहजीबुल हसन, मौलाना हसन मेहदी, डा. परवेज आलम, मौ. असरफ अली, जिलाध्यक्ष राजनारायण बिन्द,
नजमुल हसन नजमी, इरशाद रब्बानी, गजराज यादव, हिसामुद्दीन शाह, हाफिज जमालुद्दीन, श्याम बहादुर पाल, सुशील श्रीवास्तव, मुन्ना, बाबर, दानिश, डा. हसीन बब्लू, मो. फातिन छोटे सरकार, अब्बास खान, मो. रिजवान, बाबू खान, डा. दशरथ, शबनम नाज, मो. सादिक, राफिया खातून, अजमत राइन, ईशा फारुकी, फिरोज अंसारी, शकूल मंसूरी, मतलूब प्रधान, मतलूफ मानी, रिजवान, हाफिज एजाज शाह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।