फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा राज में राजनीति का हुआ अपराधीकरण

Wed, 23 Nov 2016 01:33 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
सुजानगंज में मंगलवार को आयोजित भाजपा की परिवर्तन यात्रा की जनसभा में सांसद और महंत आदित्य नाथ और अन्य अतिथियों का स्वागत करते लोग।
विज्ञापन
भाजपा परिवर्तन यात्रा जिले के मुंगराबादशाहपुर, बदलापुर और शाहगंज से गुजरी। इस दौरान सुजानगंज के गौरीशंकर धाम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद महंत आदित्य नाथ ने कहा कि सपा के राज में राजनीति का अपराधी करण हुआ है।
विज्ञापन


अंसारी बंधुओं पर निशाने साधते हुए उन्होंने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि सपा मुखिया मुलायम सिंह माफिया को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार का बताते हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल क्राइम ब्यूरो के आंकड़ों पर गौर करें तो देश में सबसे अधिक अपराध यूपी में हो रहा है।

यहां के मंत्री विधायक भूमि कब्जा करने में जुटे हैं। नोट बंदी के फैसले पर उन्होंने कहा कि छह लाख करोड़ का फायदा देश को होगा। इस धन को देश के विकास में लगाया जाएगा। नोट बंदी से नेताओं में खलबली मच गई है।  वह जनता के तकलीफों को मुद्दा बनाकर नोट बंदी को वापस किए जाने की मांग को लेकर संसद नही चलने दे रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि पिछले तीन सालों में मोदी ने देश से गरीबी मिटाने के लिए कई योजनाएं शुरू की है। इन्हीं योजनाओं के तहत देश में 22 करोड़ लोगों का बैंक खाता खोला गया। गरीबी क्या होती है मोदी से बेहतर कोई नही जानता।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा और बसपा का सफाया हो जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि सीमा पर जवानों की शहादत बेकार नही जाएगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य व्यवस्था परिवर्तन करना है।

इसकी शुरूआत केंद्र सरकार ने कर दी है। इससे पहले वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह, सांसद केपी सिंह, विधायक सीमा द्विवेदी, डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश सिंह बब्बू आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय और संचालन मृत्युंजय प्रताप सिंह ने किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें