फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से पैसा नहीं मिला तो हाईवे किया जाम 

Wed, 23 Nov 2016 01:24 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
जलालपुर में पुलिस द्वारा महिला की पिटाई किए जाने के विरोध में सड़क जाम करते लोग। 
विज्ञापन
रोज रोज बैंक में घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भी पैसा न मिलने से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को हाईवे जाम कर दिया। खेतासराय में जौनपुर शाहगंज मार्ग डेढ़ घंटे जाम रहा जबकि जलालपुर में वाराणसी-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग आधे घंटे तक जाम रहा।
विज्ञापन


जलालपुर में बैंक से तीसरे दिन भी महिला को रुपये नहीं मिले तो वह बैंक में धरने पर बैठ गई। उसे हटाने के लिए सिपाही ने उसकी पिटाई कर दी। महिला रोने लगी इससे वहां मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क गया और हाईवे जाम कर दिया।

जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर त्रिमुहानी निवासी सुनैना गुप्ता बैंक खाते से रुपये निकालने के लिए मंगलवार को तीसरे दिन बैंक में लाइन लगाई थी। सुबह सात बजे से वह लाइन लगाए थी। दोपहर में नंबर आया तो पता चला कैश खत्म हो गया।
विज्ञापन


वह जिद कर के बैंक में चैनल गेट के पास ही बैठ गई और कहा कि वह रुपये लिए बिना बैंक से नहीं जाएंगी। महिला को हटाने के लिए सिपाही ने कोशिश की तो वह सिपाही को भी डाट दिया। आरोप है कि महिला ने सिपाही का कालर पकड़ लिया जिससे खफा होकर उसने महिला की पिटाई कर दी।

जिससे वह रोने लगी। यह देख वहां मौजूद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोग बैंक प्रशासन, और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते सड़क पर आ गए। हाईवे जाम हो गया। सूचना पर पहुंचे सीओ केराकत राजकुमार पांडेय ने समझा बुझाकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त करवाया।

उधर खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी बाजार में स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक  का 11 बजे तक ताला नहीं खुला तो पैसे निकालने के लिए लाइन में खड़े लोग सड़क पर आ गए। लोगों ने सड़क जाम कर दिया। थानाध्यक्ष नकी हैदर ने शाखा प्रबंधक से बात कर लोगों को दो दो हजार रुपये भुगतान कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें