फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने 12 ब्लाकों में घोषित किए ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव के लिए शनिवार को सपा ने 12 विकास खंडों में ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। जिला कार्यालय में हुई बैठक में सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में अभी से जुट जाएं। जिन 12 नामों की घोषणा की गई है, उनमें सबसे अधिक आठ महिला प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर से पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव की भाभी चमेला देवी पत्नी बृजलाल यादव और शाहगंज से विधायक ललई यादव के चचेरे भाई मनोज यादव गल्लू की पत्नी सरिता यादव को पार्टी ने ब्लाक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। सुइथाकला विकास खंड से धर्मेंद्र कुमार वर्मा निवासी भोगापुर, महराजगंज से राय हरिश्चंद्र सिंह निवासी गजाधरपुर, सुजानगंज से दीप्ति पटेल पत्नी राजेश पटेल निवासी नौली को प्रत्याशी बनाया गया है। रामपुर ब्लाक से सत्य प्रकाश मिश्रा निवासी भदरिवन, रामनगर ब्लाक से पूर्व ब्लाक प्रमुख कैलाश नाथ यादव निवासी नारायणपुर को पार्टी ने मैदान में उतारा है। इसके अलावा बक्शा से विद्या देवी पत्नी अरुण कुमार दुबे निवासी लेदुका, सिरकोनी से सपना सिंह पत्नी अभिषेक सिंह निवासी अहमदपुर, मुफ्तीगंज से मीला सरोज पत्नी संजय सरोज निवासी पतौरा, सिकरारा से प्रभावती यादव पत्नी राज नारायण यादव निवासी चक मिर्जापुर और धर्मापुर से विमलेश यादव पत्नी ओमप्रकाश यादव निवासी कमरुद्दीनपुर को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने बताया कि सभी विकास खंडों से कई लोगों ने आवेदन किया था। आवेदकों की सूची प्रदेश अध्यक्ष को भेजी गई थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। अन्य विकास खंडों में भी जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें