फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर से विवाद कर दामाद कुएं में कूदा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में ससुराल आया दामाद रविवार की शाम ससुर से किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद कुएं में कूद गया। आस-पास के लोगों ने उसे रस्सी के सहारे कुएं से बाहर निकाल लिया। एसओ विजय शंकर सिंह ने बताया कि भदोही जिले के प्रकाशपुर निवासी दिलीप कहार (30) अपनी पत्नी के साथ ससुराल रामपुर आया था। उनका किसी बात को लेकर ससुर मंगरु कहार से विवाद हो गया। जिस पर दिलीप घर के सामने स्थित कुएं में कूद गए। आस-पास के लोगों ने रस्सी के सहारे उन्हें कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद डायल 100 नंबर पुलिस बुलाकर सौंप दिया। पुलिस उसे अपने साथ लेकर थाने गई, लेकिन वह थाने से भी फरार हो गया। काफी खोजने के बाद फिर पुलिस उसे पकड़ने में सफल रही। एसओ ने बताया कि दिलीप को पकड़ कर थाने लाया गया है। उसका सोमवार को चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें